Rajasthan: कांग्रेस का आज जयपुर में महामंथन, एसआईआर के खिलाफ महारैली की तैयारी, दिल्ली से पहुंचे नेता

इंटरनेट डेस्क। सड़को से लेकर संसद तक एसआईआर की गूंज हैं और कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। ऐसे में कांग्रेस तीन दिन बाद 14 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में होने वाली रैली की बड़ी तैयारी कर रही है। इसकी तैयारी को लेकर आज जयपुर में कांग्रेस की बड़ी बैठक हो रही है। 

इस बैठके लिए संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल और कोषाध्यक्ष अजय माकन जयपुर में है। वे प्रदेश के नेताओं के साथ बैठकर कर पूरी रणनीति बनाएंगे। इस बैठक में दिल्ली रैली के लिए राजस्थान से कार्यकर्ताओं ले जाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसका पूरा रोडमैप बनाया जाएगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो वोट चोर गद्दी छोड़ मसले पर होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय रैली को लेकर राजस्थान कांग्रेस के नेताओं को करीब 50 हजार कार्यकर्ता दिल्ली ले जाने का टारगेट दिया गया है। कार्यकर्ताओं को रैली में दिल्ली ले जाने का रोडमैप तैयार करने के लिए आज जयपुर में कांग्रेस के बड़े नेता जुट रहे है।

pc- india today