Rajasthan: कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने कहा, संसद में सिर्फ विधेयक नहीं गिरा, मोदी और शाह का अहंकार चूर-चूर हुआ
- byShiv
- 18 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के गिर जाने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। ऐसे में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर पीएम नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा है। डोटासरा ने इस संबंध में शुक्रवार को एक्स के माध्यम से कहा कि संसद में सिर्फ विधेयक नहीं गिरा, मोदी और शाह का अहंकार चूर-चूर हुआ है।

क्या बोले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोटासरा ने कहा कि आज इंडिया गठबंधन ने भाजपा के राजनीतिक छल का मुखौटा उतार दिया। महिलाओं के नाम पर जो राजनीतिक जाल बिछाया गया, आज देश के जनमत और एकजुट विपक्ष ने उसे ध्वस्त कर दिया। देश की आधी आबादी नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण मिलकर रहेगा, ये उनका अधिकार है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह इसे 2011 की जनगणना और परिसीमन से जोड़कर देश को भ्रमित किया, महिलाओं के हितैषी बनने सियासी दांव चला, वो छल इंडिया की ताकत के सामने टिक नहीं पाया।

ये सिर्फ एक विधेयक की हार नहीं है, यह उस सोच की हार है जो महिलाओं के अधिकारों को शर्तों में बांधकर देश को भ्रमित करना चाहती है। आज साफ हो गया कि सत्ता का अहंकार कितना भी बड़ा क्यों न हो, लेकिन संविधान सर्वाेपरि है। जय भारत, जय संविधान।
pc- ndtv,dd news,durantbarta.com






