Rajasthan: कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा का सरकार पर निशाना, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जयपुर के दौरे पर है। उनके दौरे से पहले कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार केवल इवेंट मैनेजमेंट की सरकार बनकर रह गई है, जिसे जनता के असली मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोटासरा ने सवाल उठाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है, इस पर चर्चा करने के बजाय सरकार सिर्फ नियुक्ति पत्र बांटने का इवेंट कर रही है।

उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां सरकार की देन नहीं हैं, बल्कि युवाओं को उनकी मेहनत का हक मिला है, फिर इसे उत्सव बनाकर पेश करने का क्या औचित्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने युवा महोत्सव के नाम पर करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए, जबकि वहां 100 लोग भी मौजूद नहीं थे।

pc- sachbedhadak.com