Rajasthan: बेनीवाल के एनकाउंटर वाले बयान पर कांग्रेस की आई प्रतिक्रिया, कहा-ऐसे तो प्रदेश में जंगलराज हो जाएगा
- byShiv
- 10 Oct, 2025
इंटरनेट डेस्क। आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चाआंे में रहते है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। इस तरह के अपराधियों के खिलाफ हम आने वाले दिनों में बड़ी लड़ाई लड़ेंग, अवैध निर्माण के साथ-साथ बदमाशों के वैध निर्माण भी तोड़ देने चाहिए, कुछ एनकाउंटर करो स्टेट में और आवश्यकता पड़े तो फेक एनकाउंटर भी करो ताकि अपराधियों में खौफ रहे।
वहीं अब एनकाउंटर वाले बयान पर कांग्रेस नेता ने प्रतिक्रिया दी है।. जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि अगर सरकार और पुलिस ही एनकाउंटर कर देगी तो जंगलराज हो जाएगा, उन्होंने कहा कि वे गांधीवादी पार्टी के सदस्य हैं और बाबा साहब अंबेडकर के अनुयायी हैं,
एनकाउंटर करने जैसे बातें कुछ समय के लिए सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए की जा सकती है, उन्होंने कहा कि अपराध तय करना और सजा देने का काम न्यायपालिका पर छोड़ दिया जाए, अगर ऐसा नहीं हो तो न्यायपालिका को बंद कर दिया जाए।
pc- bhaskar






