Rajasthan: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने भजनलाल सरकार को लिया निशाने पर, कहा-सरकार दावों और प्रचार में व्यस्त हैं
- byShiv
- 17 Mar, 2026
इंटरेनट डेस्क। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने एलपीजी किल्लत और बाड़मेर में स्कूल में छात्रों पर पंखा गिरने की घटना को लेकर सरकार को आडे हाथ लिया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश के हालात ऐसे हैं कि आम आदमी को न रसोई गैस मिल रही है, न किसान-मजदूर की सुनवाई हो रही है, और न ही महंगाई की कोई चिंता है। भाजपा सरकार सिर्फ दावों और प्रचार में व्यस्त है, जबकि ज़मीन पर जनता त्राहिमाम कर रही है।
उन्होंने एलपीजी गैस की कमी और किसानों को फसल मुआवजा नहीं मिलने के मुद्दे पर सोमवार को दूदू में आमजन एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। वहीं डोटासरा ने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि बाड़मेर में सांसियों का तला उच्च प्राथमिक स्कूल में छात्र पर पंखा गिरना सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि भाजपा सरकार में शिक्षा विभाग की अव्यवस्थाओं और घोर लापरवाही का परिणाम है।
pc- firstindianews.com





