Rajasthan: दिलावर का बड़ा बयान, अब बेनीवाल कभी भी लोकसभा चुनाव जीतकर संसद नहीं पहुंच पाएंगे

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भाजपा नेता और शिक्षा मंत्री दिलावर ने आरएलपी नेता और सांसद हनुमान बेनीवाल पर तिखा हमला बोला है। दिलावर ने कहा कि जिनको सहारा दिया जाता है, वो लोग खुद को ही ताकतवर समझने लगते हैं। दिलावर ने यहां तक कहा कि बेनीवाल जनता का भरोसा खो चुके हैं और अब कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो नागौर की सियासत में इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, कैबिनेट मंत्री ने कहा, नागौर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने हनुमान बेनीवाल को समर्थन दिया था, क्योंकि वे पहले भाजपा से विधायक रह चुके हैं और उन्हें संसद तक पहुंचाना लक्ष्य था। लेकिन सांसद बनने के बाद बेनीवाल भाजपा को ही आंखें दिखाने लगे। फिर कांग्रेस के समर्थन से चुनाव जीते और कांग्रेस को भी निशाना साधने लगे।

खबरों की माने तो दिलावर ने बेनीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस तरह के व्यवहार से हनुमान बेनीवाल ने जनता का विश्वास खो दिया है और उनकी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। उन्होंने दावा किया कि अब बेनीवाल कभी भी लोकसभा चुनाव जीतकर संसद नहीं पहुंच पाएंगे।

pc- abp news