Rajasthan: डोटासरा ने कहा, जर्जर स्कूल भवन सही करवाने के लिए तो पैसे नहीं और मंत्रियों के लिए ली जा रही 41 फॉर्च्यूनर गाड़ियां

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोटासरा ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग्स गिर रही हैं, बच्चों की मौत हो रही है, मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों को 7 महीने से मानदेय नहीं मिल सका है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में मंत्रियों के लिए लग्जरी फॉर्च्यूनर खरीदने का फैसला व्यवस्था का मजाक उड़ाने जैसा है। खबरों की माने तो डोटासरा ने कहा कि मंत्रियों के लिए नई गाड़ियां 4 साल पहले ही खरीदी गई थी, ऐसे में नई गाड़ियां खरीदे जाने की कोई जरूरत नहीं थी। मंत्रियों ने अपने आराम के लिए यह फैसला लिया है। मंत्रियों के लिए लग्जरी फॉर्च्यूनर खरीदे जाने से ज्यादा जरूरी बच्चों की शिक्षा के सुरक्षित इंतजाम किए जाने और उनकी स्कूल बिल्डिंग्स को ठीक कराया जाना जरूरी है। 

वहीं कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कांग्रेस के आरोपों को गलत बताते हुए पलटवार भी किया है। उनके मुताबिक नई गाड़ियां खरीदी जानी बेहद जरूरी थी, पुरानी गाड़ियों में मंत्रियों को दौरे करने में दिक्कत आ रही है, मौजूदा गाड़ियां तकरीबन 4 साल पुरानी हो चुकी हैं, ऐसे में वह बीच सफर कभी भी खराब हो सकती हैं।

pc- thehawk.in