Rajasthan: डोटासरा ने राजेंद्र राठौड़, कैलाश चौधरी पर साधा निशाना, जो खुद की सीट नहीं बचा पाएं वो बंगाल में कैसे जीत दिलाएंगे...
- byShiv
- 05 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की जीत की गूंज राजस्थान तक सुनाई दे रही है। नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की हार और बीजेपी की जीत का पूरा क्रेडिट राजस्थान के नेता राजेंद्र राठौड़ और उनकी टीम को दिया था। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जब इस बारे में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से सवाल किया गया, तो उन्होंने सुवेंदु अधिकारी के इस बयान को बेहद अजीबोगरीब करार दिया।
खबरों की माने तो जीत का क्रेडिट लेने की इस होड़ पर डोटासरा ने बेहद चुभने वाला तंज कसा। उन्होंने बिना लाग-लपेट के सीधा राजेंद्र राठौड़, कैलाश चौधरी और अरुण चतुर्वेदी का नाम लिया। पीसीसी चीफ ने कहा कि ये राजस्थान के वो नेता हैं जो खुद को जिताने की रणनीति बनाने में पूरी तरह फेल साबित हुए हैं। डोटासरा ने साफ कहा कि यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है कि जो नेता अपने ही राज्य में अपनी सीट तक नहीं बचा पाए, वे भला पश्चिम बंगाल जाकर रणनीति बनाएंगे और वहां पार्टी को जीत दिला देंगे।
खबरों की माने तो बीजेपी नेताओं पर निशाना साधने के साथ ही डोटासरा ने अपनी पार्टी की रणनीति का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी में हवा-हवाई बातें नहीं होतीं, बल्कि यहां हमेशा योग्य और चुनाव जीतने वाले नेताओं को ही दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी दी जाती है।
pc- india today






