Rajasthan: डोटासरा ने ओबीसी आयोग और पंचायत चुनावों को लेकर सरकार पर साधा निशाना, बताया पूरी तरह से विफल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। बुधवार को उन्होंने जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भजनलाल सरकार की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े किए है। डोटासरा ने विशेष रूप से ओबीसी आयोग के कार्यकाल विस्तार और आगामी पंचायतीराज चुनावों में हो रही देरी को लेकर सरकार की मंशा पर संदेह जताया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोटासरा ने ओबीसी आयोग के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार की घोर विफलता है। उन्होंने कहा, आप ओबीसी आयोग समय पर नहीं बना पा रहे और बनाने के बाद 12 महीने में भी रिपोर्ट नहीं ले पा रहे हैं। अगर सरकार एक साल में रिपोर्ट नहीं ले पा रही, तो वह पूरी तरह विफल है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे चौंकाने वाला बयान वोटर लिस्ट से जुड़ा रहा। डोटासरा ने दावा किया कि सरकार जानबूझकर जनवरी 2025 की पुरानी वोटर लिस्ट के आधार पर चुनाव करवाना चाहती है। जब फरवरी 2026 की फाइनल लिस्ट आ चुकी है, फिर भी सरकार पुरानी लिस्ट क्यों थामे हुए है? उस जनवरी 2025 की लिस्ट में लगभग 50 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो या तो फर्जी हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। क्या सरकार इन फर्जी वोटों के दम पर चुनाव जीतना चाहती है?

pc- www.zoomnews.in