Rajasthan: डोटासरा ने सरकार को लिया निशाने पर, कहा- स्कूलें बंद करना और रोजगार छीनना भाजपा की नीतिगत परंपरा
- byShiv
- 20 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियांे में बने रहते हैं, वो किसी ना किसी मुद्दे पर सरकार को घेरते रहते है। ऐसे में अब उन्होंने प्रदेश में स्कूलों को लेकर एक बार फिर से भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात ही है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार राजस्थान में 7 हजार से अधिक स्कूलों बंद और मर्ज करने की तैयारी में है, जो बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। स्कूलें बंद करने के लिए अधिकारियों से जानकारी जुटाई जा रही है, ये फैसला सीधे-सीधे आरटीई नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला है, जिसमें स्पष्ट प्रावधान है कि कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को 1 किलोमीटर में प्राथमिक स्कूल और कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए 3 किलोमीटर में उच्च प्राथमिक स्कूल होना कानूनन बाध्य है।
जानकारी के अनुसार डोटासरा ने कहा कि स्कूलें बंद करना और रोजगार छीनना भाजपा की नीतिगत परंपरा बन गई है। 2013 से 2018 तक पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने भी मर्ज के नाम पर 20 हज़ार से अधिक स्कूलें बंद की थी। अब वही काम भाजपा की मौजूदा पर्ची सरकार करने जा रही है।
pc- ndtv raj






