Rajasthan: पीएम मोदी के साथ मीटिंग में सीएम शर्मा ने दी प्रदेश में ईंधन और गैस आपूर्ति की स्थिती को लेकर जानकारी

इंटरेनट डेस्क। मिडिल इस्ट के संकट से कई देशों में परेशानी हो रही हैं, ऐसे में भारत को कई तरह की समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। इन सबकों लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताजा हालातों की जानकारी के लिए शुक्रवार (27 मार्च) को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएम हाउस से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में ईंधन व गैस आपूर्ति की स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी। इस बैठक में सीएम भजनलाल ने पीएम मोदी को राज्यों के हालात और आपूर्ति को लेकर पूरी जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर जारी सभी निर्देशों की पूर्ण पालना की है और इन्हीं प्रयासों के चलते प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती के निर्णय को राहतकारी बताते हुए आभार व्यक्त किया।

pc- firstindianews.com