Rajasthan: बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसले खराब, सीएम शर्मा ने जिला कलेक्टरों को दिए नुकसान के आकलन के निर्देश

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पिछले 2 दिनों से अलग अलग जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का असर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा आज और कल भी प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में अनेक भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश दर्ज की गई है, सर्वाधिक बारिश नोखा, बीकानेर में 25एमएम दर्ज हुई है, कहीं-कहीं अतिवृष्टि भी हुई है, जसिकी वजह से फसल चौपट हो गई।

अलर्ट किया गया जारी
मौसम विभाग ने एक और बैक टू बैक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 21-22 मार्च को भी मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 

सीएम भजनलाल ने दिए निर्देश 
CM भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न अंचलों में हुई अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के आकलन के लिए सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल सर्वेक्षण कराने और जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की समृद्धि का आधार अन्नदाता हैं, और राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को शीघ्र और समुचित सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

pc- patrika news