Rajasthan: भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में आग, 8 लोगों की जलकर मौत, मिले केवल कंकाल, भयावह था हादसा
- byShiv
- 16 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के औद्योगिक शहर भिवाड़ी में आज सुबह एक केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। यह हादसा ऐसा था जिसे देख लोग वर्षो तक भूल नहीं पाएंगे। मीडिया रिपोटर्स की माने तो यहां खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित इस फैक्ट्री में आज सुबह करीब साढ़े नौ तेज धमाके होने के बाद भीषण आग लग गई। इसके कारण फैक्ट्री में 8 लोगों के जिंदा जलने की खबर आ रही है।
8 लोगों की जलकर मौत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक मजदूर अब भी फंसा होने की खबर है। आग इतनी भयावह थी कि मलबे से निकाले गए शवों की शिनाख्त करना भी मुश्किल हो गया है। कई शव पूरी तरह जलकर मानव कंकाल में बदल गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। एडीएम सुमिता मिश्रा ने घटना की जानकारी दी है।
क्या बताया एडीएम ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने बताया की पुलिस को गश्त के दौरान आग की इस घटना का पता चला। इसके बाद तुरंत रेस्क्यू प्रारंभ किया गया। इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे। खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में आग की लपटें भड़कते ही कई मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे।
pc- ndtv raj






