Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने सरकार से की इस मामले में उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग
- byShiv
- 29 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्कूलों में छात्राओं को उपलब्ध करवाए जा रहे सैनिटरी पैड को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने एक खबर को शेयर कर सोशल मीडिया के माध्यम से इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओं और बच्चियों के मेंस्ट्रुअल हाइजीन व सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए उड़ान योजना जैसी अभिनव पहल की थी। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी अब देशभर के स्कूलों में छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने का निर्देश देकर इस दिशा में हमारे विजन की पुष्टि की है। लेकिन आज यह देखकर बेहद पीड़ा होती है नारी शक्ति को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा की हकीकत क्या है। पहले तो लगभग दो साल तक इस योजना को बन्द रखा और अब वर्तमान भाजपा सरकार बालिकाओं और महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन देने की इस महत्वपूर्ण योजना में भ्रष्टाचार कर रही है। मानकों को ताक पर रखकर बच्चियों को ऐसे घटिया सैनिटरी नैपकिन बांटे जा रहे हैं, जिनसे उन्हें गंभीर इन्फेक्शन का खतरा पैदा हो गया है।

अशोक गहलोत ने कहा कि मातृशक्ति और बेटियों के स्वास्थ्य से जुड़े इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर यह लापरवाही और भ्रष्टाचार वर्तमान सरकार की असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है। सरकार अविलंब इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे।
pc- hindustan,india tv hindi,boltahindustan.in






