Rajasthan: पूर्व सीएम गहलोत की विधायकों और मंत्रियों को सलाह 'बेटों' को सरकार के काम काज से रखे दूर

इंटरनेेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार के मंत्रियों और विधायकों को सलाह दी है कि वे अपने बेटों को थोड़ा दूर रखें। मीडिया रिपोटर्स की माने तो गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद नेताओं के बेटों का सरकारी काम में दखल बढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि बेटों को सरकार के नजदीक लाने से वे बिगड़ सकते हैं और यह सरकार की छवि के लिए भी हानिकारक साबित हो सकती हैं। 

क्या बोले गहलोत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत यही नहीं रूके, उन्होंने कहा कि कहा, “बेटों को दूर रखो और अच्छे संस्कार दो, नहीं तो बदनामी सरकार की भी होगी। अशोक गहलोत ने भीम विधायक हरि सिंह रावत के बेटे पर आरोपों के संदर्भ में कहा कि कई मंत्रियों और विधायकों के परिवारजन भी सरकारी कामकाज में दखल दे रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी को अपने बेटों को सरकार से दूर रखना चाहिए ताकि सरकार की कार्यप्रणाली और छवि सुरक्षित रहे।

स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बोले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो स्वास्थ्य सेवाओं पर बोलते हुए गहलोत ने कहा कि आईपीडी टॉवर का काम लंबित पड़ा है। गहलोत ने कहा कि उन्होंने, यह मुद्दा सरकार पर काम करने का दबाव बनाने के लिए उठाया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 25 लाख रुपये तक के इलाज को लेकर सरकार का हालिया बयान कोई नई सुविधा नहीं है। गहलोत ने आरोप लगाया कि योजना की शुरुआत उनकी सरकार के समय से थी, लेकिन वर्तमान सरकार के शुरुआती दौर में कन्फ्यूजन के कारण जनता को नुकसान हुआ।

pc- firstindia.co.in