Rajasthan: पूर्व सीएम गहलोत ने जौनपुरिया के वीडियो पर उठाएं सवाल, भाजपा को लिया निशाने पर
- byShiv
- 23 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर के पूर्व सांसद जौनपुरिया के द्वारा मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस ले लेने का मामला गरमाया हुआ। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत के दौरान टोंक-सवाई माधोपुर के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के बयान की भी निंदा की, उन्होंने कहा कि जौनपुरिया ने जो किया, उससे देश की दिशा पर सवाल खड़े होते हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सरकार के कामकाज पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और खुद सत्तारूढ़ दल के विधायक भी परेशान हैं। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के जनहित के कई काम मौजूदा सरकार ने बंद कर दिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन 19 कॉलेजों का उद्घाटन करने आ रहे हैं, उनमें से 18 पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुए थे। गहलोत ने जयपुर में ट्रैफिक जाम को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को शादियों में जाने में परेशानी हो रही है और जनता परेशान है।
pc- aaj tak





