Rajasthan: खेजड़ी बचाओ आंदोलन को पूर्व सीएम गहलोत का समर्थन, लिखा- भजनलाल सरकार को छोड़नी चाहिए हठधर्मिता

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में खेजड़ी बचाओ आंदोलन में अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत की भी एंट्री हो चुकी है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार दोपहर खेजड़ी बचाओ आंदोलन का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। इसके जरिए उन्होंने प्रदेश की भजनलाल सरकार  को हठधर्मिता छोड़ने की नसीहत दी।

खबरों की माने तो साथ ही यह मांग की कि सरकार तुरंत प्रदर्शनकारियों से संवाद करे और अपनी जिद छोड़कर ट्री प्रोटेक्शन एक्ट पर सकारात्मक निर्णय लेे। गहलोत ने लिखा, राजस्थान की पहचान और बिश्नोई समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों की आस्था के प्रतीक खेजड़ी को बचाने के लिए बीकानेर में चल रहा आंदोलन अब जन-आंदोलन का रूप ले चुका है।

विकास के नाम पर हज़ारों खेजड़ी के पेड़ों की निर्मम कटाई बेहद दुखद है, अमृता देवी बिश्नोई सहित सभी 363 शहीदों की विरासत को बचाने के लिए आज फिर संत और पर्यावरण प्रेमी अनशन पर हैं। अब यह समय की जरूरत हो गई है कि पर्यावरण के मुद्दे पर सभी को गंभीर होने की आवश्यकता है। इससे एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी इस आंदोलन के समर्थन में पोस्ट कर चुकी हैं। मंगलवार को उन्होंने लिखा था, सिर सांठे रूंख रहे तो भी सस्तो जाण, खेजड़ी साधारण पेड़ नहीं, यह हमारे लिए देववृक्ष है, जो हमारी आस्था और भावनाओं से जुड़ा है।

pc- hindustan