Rajasthan: पूर्व सीएम गहलोत ने कानून व्यवस्था को लेकर भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- ऐसी दुर्गति राजस्थान में...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। अशोक गहलोत ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को निशाने पर लिया। भाजपा सरकार ने कल प्रेस वार्ता कर अपराध कम होने के किए गए दावे को लेकर गहलोत ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि जब राजस्थान की भाजपा सरकार कल प्रेस वार्ता कर अपराध कम होने के बड़े दावे कर रही थी उसी समय झुंझुनूं में गैंगस्टर 3 किलोमीटर तक सड़क पर एक-दूसरे पर फायरिंग कर रहे थे जिसमें 2 की मौत भी हुई।

कानून व्यवस्था की ऐसी दुर्गति राजस्थान में कभी नहीं देखी। खुलेआम फायरिंग की घटनाएं आमजन में भय पैदा कर रही हैं पर सरकार आत्मप्रशंसा में व्यस्त है। अशोक गहलोत ने इससे पहले कांग्रेस की कल दिल्ली में होने वाली रैली को लेकर अपील की है। 

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 14 दिसम्बर, 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के खिलाफ तथा लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए आयोजित ’वोट चोर-गद्दी छोड़’ रैली में आप सभी साथियों सहित सम्मिलित होकर रैली को सफल बनायें। 

pc- ndtv raj