Rajasthan: पूर्व सीएम गहलोत ने किस बात को लेकर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा-पहले अपना घर संभाले
- byShiv
- 17 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। गहलोत ने कांग्रेस पार्टी को लेकर दिए बयान के बाद पलटवार किया है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस पार्टी में टूट का सपना देख रहे हैं एवं इस संबंध में जो टिप्पणियां कर रहे हैं वे एकदम बकवास हैं। मोदी को कांग्रेस के बारे में टिप्पणी करने से पहले अपना घर संभालना चाहिए।
आज लगभग दो साल बीतने के बाद भी भाजपा में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनाया जा सका है क्योंकि भाजपा और आरएसएस के बीच फूट पड़ी हुई है। कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ और युवा सभी एनडीए सरकार द्वारा देश के सामने पैदा की गईं चुनौतियों से पार पाने में सक्षम हैं।
अशोक गहलोत ने कहा मोदी को कांग्रेस के बारे में यह बोलने का कोई हक नहीं है। मोदी को राइट ही नहीं है कि वह कांग्रेस की टूट के बारे में बात करें कि वहां दो टुकड़े हो जाएंगे या जो भी बोले वो, वो मैं उचित नहीं मानता।
pc- abp news






