Rajasthan: पेट्रोल-डीजल की स्थिति को लेकर गहलोत ने भाजपा सरकार पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में बढ़ते तेल संकट और बढ़ती कीमतों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से निशाना साधा हैं।

जानकारी के अनुसार गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि कल आवास पर जोधपुर से मिलने आए कई आगुंतकों ने बताया कि जोधपुर में पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है और बहुत से पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। जोधपुर से जयपुर तक आते हुए तीन-चार बार पेट्रोल-डीजल भरवाना पड़ रहा है क्योंकि 1000 रुपये से अधिक का फ्यूल नहीं दिया जा रहा है। एलपीजी सिलेंडर भी कई-कई दिनों तक नहीं मिल रहे हैं।

गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि सरकार कह रही है कि पेट्रोल-डीजल- एलपीजी की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल पंप मालिकों से इसकी जानकारी लेने पर वे बता रहे हैं कि सरकार ने मौखिक आदेश देकर सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल देने के लिए कहा है। इसीलिए पेट्रोल पंपों पर लम्बी लाइन लग रही है। पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि आज मीडिया में खबरें हैं कि जोधपुर के 40 प्रतिशत पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं। यह संकट का समय है इसलिए सरकार को जनता के सामने असत्य बोलने एवं गुमराह करने की बजाय सच बताए जिससे जनता आने वाली परेशानी के लिए तैयार रहे।

pc- deccanchronicle.com