Rajasthan: गहलोत का निकाय चुनावों को लेकर बड़ा बयान, भाजपा जिन वर्गों को मानती थी अपना पारंपरिक वोट बैंक उनमें इस बार नाराजगी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 9 सितंबर को जोधपुर पहुंचे, यहां एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत ने एयरफोर्स से जुड़े पुराने मामले, हाईकोर्ट के नए भवन के निर्माण की गुणवत्ता और नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो और ठेकेदारों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने एयरपोर्ट भवन में पहली बारिश में पानी आने और जोधपुर में हाईकोर्ट के नए भवन में सामने आई समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि नई इमारतों में इस तरह की स्थिति चिंता का विषय है।

खबरों की माने तो गहलोत ने निकाय चुनावों को लेकर दावा किया कि जोधपुर समेत पूरे राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और जनता का जुड़ाव पार्टी के साथ बढ़ रहा है, जिन वर्गों को भाजपा अपना पारंपरिक वोट बैंक मानती थी, उनमें भी इस बार नाराजगी दिखाई दे रही है।

pc- ndtv