Rajasthan: गहलोत का बड़ा बयान, राहुल गांधी की अगुवाई में छात्रों की गूंज से भाजपा सरकार में डर का माहौल
- byShiv
- 16 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने आज एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में छात्रों की गूंज से भाजपा सरकार में डर का माहौल है। पहले कोटा में कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने कोटा में रुकावटें खड़ी करने की कोशिश की। शिक्षण संस्थानों पर दबाव बनाया गया। अब उत्तराखंड में भी उसी प्रकार विघ्न डालने की कोशिश भाजपा द्वारा की जा रही है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि कोटा का कार्यक्रम बेहद सफल रहा था और इसी वजह से भाजपा बौखलाई हुई है, देहरादून में भी युवा और विद्यार्थी उत्साहित है, स्थान बदलने के बावजूद बड़ी संख्या में पंजीकरण करवा रहे।
अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार की हरकतों को पूरा देश देख रहा, छात्रों में बहुत आक्रोश हैं, लेकिन फिर भी सरकार आमजन का मूड नहीं समझ रही, देहरादून से उठने वाली यह गूंज दिल्ली में बैठे हुक्मरानों के कानों में गूंजेगी।
pc- ndtv raj





