Rajasthan: गहलोत का बड़ा बयान, मैंने सीएम रहते कभी बेटे को 'मुख्यमंत्री आवास' में नहीं रखा, किराए के मकान में...
- byShiv
- 30 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजनीति में बेटा सियासत अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व सीएम गहलोत के बयान के बाद सरकार की और से भी कई बयान आए और अब फिर अशोक गहलोत ने सरकार पर निशाना साध दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व सीएम ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री था तो बेटे को सीएम आवास में नहीं रखा, गहलोत बोले- राजनीति में परिवार को अलग रखना चाहिए, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजनीति पर परिवारवाद का विरोध किया।
खबरों की माने तो राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर हवाई अड्डे से त्रिवेंद्रम रवाना होने से पूर्व मीडिया से बातचीत में वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के जनहित के कार्यों को जानबूझकर रोका जा रहा है, इंतजार शास्त्र सीरीज के माध्यम से वे लगातार जनहित के मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन सरकार से कोई जवाब नहीं मिल रहा।
वैभव को किराए के मकान में रखा
खबरों की माने तो उन्होंने कहा कि राजनीति में परिवार को अलग रखना चाहिए, उन्होंने खुलासा किया कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने अपने बेटे वैभव गहलोत को सीएम आवास में नहीं रखा, बल्कि किराए के मकान में रहने दिया। चुनाव में भी पुत्र को कोई विशेष लाभ नहीं दिया, जोधपुर से चुनाव लड़ने का मौका पार्टी के निर्णय पर मिला, उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीति में परिवार के सदस्यों को मेहनत के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए, आउट ऑफ टर्म लाभ के वे खिलाफ हैं।
pc-firstindia.co.in






