Rajasthan News
Rajasthan: गृहमंत्री शाह 16 अगस्त को प्रदेश के दौरे पर, देंगे कई सौगातें, तैयारियां शुरू
- byShiv
- 05 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जल्द ही राजस्थान का दौरा करने जा रहे है। इस बार भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 16 अगस्त को प्रदेश के अलवर जिले के दौरे पर रहेंगे। भजनलाल सरकार की ओर से अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने मंगलवार को सरस डेयरी सभागार में अमित शाह के 16 अगस्त को अलवर में प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक एवं सभा स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

वन राज्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह 16 अगस्त को प्रस्तावित दौरे के दौरान सरस डेयरी अलवर में 3 लाख लीटर क्षमता के नवीन संयंत्र के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
pc- aaj tak, patrika news, etv bharat





