Rajasthan: जूली का केंद्र सरकार पर निशाना, इस्तीफा लेना था शिक्षा मंत्री का, हटाया गया शिक्षा सचिव को...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि शक्षिा मंत्री प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए और आप शिक्षा सचिव को बदल रहे हैं। सेंट्रल ब्यूरोक्रेसी में नरेश पाल गंगवार को हायर एजुकेशन सेक्रेटरी बनाया गया है, उन्होंने कहा कि उसको भी हटा नहीं रहे हो, बल्कि दूसरे डिपार्टमेंट में पंचायत राज के अंदर आपने बना दिया। तो बच्चों के साथ जो धोखा हुआ है, उसका जिम्मेदार कौन है? 

कह दी ये बड़ी बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जूली ने कहा कि जो शिक्षा सचिव आप बना रहे हो, उन्होंने खुद के डिपार्टमेंट से करोड़ों की सब्सिडी खुद के परिवार को और करोड़ों की सब्सिडी मंत्री के परिवार को दे दी, तो आप समझ सकते हो कि बच्चों के भविष्य के बारे में यह सरकार कितनी चिंतित है। 

पेपर लीक का मास्टरमाइंड कौन?
उन्होंने कहा कि मोदी जी अब इतनी बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं कि बच्चों के साथ जो हुआ हम उस पर कार्रवाई करेंगे। पेपर लीक का मास्टरमाइंड कौन है? मैं आज देख रहा था, अखबार में एक खबर छपी थी कि 2024 में नीट पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड बरी हो गया। कहा गया कि इस पर कोई केस ही नहीं बनता है, तो आप समझ सकते हैं कि जिस प्रकार के हालात हैं, और जिस प्रकार की जांच देश में चल रही है, ये लीपापोती है  इसके अलावा कुछ नहीं।

pc- bhaskar, aaj tak, indianexpress.com