Rajasthan: जल जीवन मिशन स्कैम पर बोले किरोड़ी लाल मीणा, अब बड़ी मछलियॉ भी पकड़ी जा रही हैं
- byShiv
- 20 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में जल जीवन मिशन स्कैम का मामला फिर से सदन से लेकर सड़क तक गूंज रहा है। वहीं प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने जल जीवन मिशन से जुड़े भ्रष्टाचार आरोपों और अन्य जांचों पर बड़ा बयान दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि जब वे विपक्ष में थे, तब से ही यह मुद्दा उन्होंने उठाया था और एक ब्रेक के बाद जांच फिर से तेज हुई है।
उन्होंने कहा कि जांच में अब “बड़ी मछलियाँ पकड़ी जा रही हैं” और इससे पहले स्वास्थ्य क्षेत्र तथा अन्य खुलासों के भी रास्ते खुल सकते हैं। मीणा ने कहा यह मामला लगभग 960 करोड़ रुपये के से भी बड़ा हो सकता है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मंत्री ने कहा कि सुबोध अग्रवाल के फ़रार होने और लुक आउट नोटिस जारी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे साफ़ है कि उन्होंने मान लिया है कि वे इस मामले में लिप्त हैं। सुबोध अग्रवाल उनके पास भी आए थे और उन्होंने कहा था कि वे केवल अकेले नहीं हैं और भी लोग इसमें शामिल हैं।
pc- firstindianews.com






