Rajasthan: बांसवाड़ा जिले में देर रात हिंसा, युवक की हत्या के बाद बिगड़ी स्थिति, गांवों में कई घरों को जलाया
- byShiv
- 27 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में देर रात हिंसा की खबर है। यहां मोटागांव में कई घरों को आग के हवाले कर दिया। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो गुस्साई भीड़ ने पथराव किया। फिलहाल हालात काबू में बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने माने तो मामला मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव का है, यहां रविवार देर शाम एक युवक गोविंद की उसके घर के पास ही 7-8 बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी।
किया था हमला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हथियारबंद युवकों ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। इसके बाद मृतक के परिजनों का गुस्सा फूटा। हत्या की खबर फैलते ही गांव में तनाव फैल गया। मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों ने आरोपी पक्ष के घरों की तरफ कूच किया और आक्रोशित भीड़ ने कई घरों पर हमला कर आग लगा दी। .
संभाला मोर्चा
खबरों की माने तो यह घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद और मुकदमे हो चुके हैं। खुद पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने हत्या के आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। आगजनी की घटना के मामले में भी जांच की जा रही है।
pc-tv9





