Rajasthan: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सदन के बाहर आमने सामने हुए पक्ष-विपक्ष के नेता
- byShiv
- 04 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा के बाहर आज पक्ष और विपक्ष के नेता आमने सामने हो गए। दोनों और से भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सवाल जवाब होने लगे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस सचेतक रफीक खान और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के बीच बुधवार को इस पर बहस हुई। इसके बाद इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जहां बीजेपी इसे पीएम मोदी की कूटनीतिक जीत बता रही है, वहीं कांग्रेस ने इसे देश के हितों का सौदा करार दिया। बहस की शुरुआत तब हुई जब मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति के आगे सुपरपावर अमेरिका बैकफुट पर आ गया है।
खबरों की माने तो बेढम ने कहा कि पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प ने दुनिया की आंखें खोल दी हैं और इसी का नतीजा है कि अमेरिका भारत की शर्तों पर ट्रेड डील के लिए राजी हुआ। मंत्री के दावों पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीधे तौर पर इसे देश के हितों को गिरवी रखने वाला कदम बताया। जूली ने तंज कसते हुए कहा, विदेश नीति तो जीरो कर रखी है, बस ये बताओ कि अमेरिका बैकफुट पर आया किस बात से? उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने सरेंडर कर दिया है।
pc- ndtv raj





