Rajasthan: मदन राठौड़ ने विपक्ष को लिया निशाने पर, देश में कहीं भी गैस, पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं

इंटरनेट डेस्क। देश में एलपीजी गैस की कथित कमी को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में भारी हंगामा हुआ, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। इस बीच, राजस्थान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद मदन राठौड़ ने विपक्ष के आरोपों को पूरी तरहसे गलत बताया। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मीडिया से बातचीत करते हुए मदन राठौड़ ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने बिल्कुल सही कहा है, देश में कहीं भी गैस, पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है, हमने उत्पादन बढ़ाया है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे केवल देश में अराजकता और अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं।

शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने एलपीजी की किल्लत का मुद्दा उठाया। विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के पास पहुंच गए और मोदी जी, एलपीजी के नारे लगाने लगे। हंगामा इतना बढ़ा कि दोपहर 12 बजे और फिर 2 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया गया।

pc- navbharat