Rajasthan: भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष का बड़ा बयान, कांग्रेस में आंतरिक कलह, सचिन पायलट की राह नहीं आसान
- byShiv
- 24 Mar, 2026
इंटरेनट डेस्क। राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर अंदरूनी खींचतान का दावा करती रही है। अब राजस्थान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा सोमवार को टोंक पहुंचे, यहां पर शंकर गोरा ने मीडिया से बात करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर तंज कसते हुए कहा कि वह खुद कभी मानेसर तो कभी कहीं और चले जाते हैं, उन्हें खुद ही स्पष्ट नहीं है कि पार्टी में क्या चल रहा है, पायलट के लिए कांग्रेस में आज भी राह आसान नही है।
क्या बोले पायलट के लिए
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गोरा ने कहा कि पायलट को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त करना चाहिए, इस दौरान गोरा ने बालमुकन्दाचार्य के मस्जिदों के माइक को आवाज कम करने जैसे बयान का समर्थन किया, वही टोंक मे पथराव जैसी घटनाओं पर बुलडोजर एक्शन को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने जरूरत बताया, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर निशाना साधते हुए शंकर गोरा ने कहा कि उन्हें सदन में डोटासरा बोलने नहीं देते, जिससे साफ है कि कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान चल रही है।
कांग्रेस को दी ये सलाह
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शंकर गोरा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पहले अपनी आंतरिक कलह खत्म करनी चाहिए। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है।
pc- india today






