Rajasthan: मंत्री अविनाश गहलोत का जूली पर निशाना, कोविड काल में सरकारी पैसे से जो अय्याशी हुई उसका जवाब दो...

इंटरनेट डेस्क। जयपुर में आज महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोविड काल में सरकारी पैसे से जो अय्याशी कांग्रेस सरकार में हुई, उसका जवाब टीकाराम जूली के पास नहीं है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अविनाश गहलोत ने कहा कि राजस्थान में 5 साल तक खर्च की सरकार चली। टीकाराम जूली समेत कई नेता इसमें शामिल थे। इन लोगों ने राजस्थान में खूब लूट मचाई, जिसकी वजह से जनता ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

खबरों की माने तो मंत्री ने कहा कि कोविड के नाम पर जो अय्याशी ये लोग राजस्थान में कर रहे थे, वह राजस्थान की जनता के टैक्स के पैसे से हुई थी। भ्रष्टाचार की खुली लूट मची हुई थी, कार्यकर्ता से लेकर मंत्री तक भ्रष्टाचार में लिप्त थे। आपके मंत्री को जेल जाना पड़ा, अधिकारियों को जेल जाना पड़ा, अभी और कतार में हैं। जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने उसके मंत्री पर पैसे लेने का आरोप लग जाए, ऐसी सरकार पर धिक्कार हैं।

pc- ndtv raj