Rajasthan: मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया कब होने जा रहा भजनलाल मंत्रिमंडल का विस्तार

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बहुत समय से चर्चा चली आ रही है। ऐसे में सरकार में मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर अरावली संरक्षण जैसे मुद्दों पर बेबाकी से बात की। लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए झाबर सिंह खर्रा ने स्पष्ट किया, उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से नेतृत्व का निर्णय है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में बदलाव या विस्तार करना मुख्यमंत्री और शीर्ष नेतृत्व का काम है, वे जब उचित समझेंगे, इसे पूरा कर लेंगे।

इसके बाद उन्होंने अरावली पर्वतमाला को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए कहा कि अरावली हमारी विरासत है और इसे किसी भी कीमत पर नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही इसके खनन को लेकर फैलाई जा रही आशंकाएं पूरी तरह निर्मूल हैं।

pc-ndtv raj