Rajasthan: मंत्री जोगाराम पटेल ने रिफाइनरी मामले में कहा, नहीं करें कांग्रेस इस मामले में राजनीति

इंटरनेट डेस्क। पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के बाद अब प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस को मामले में राजनीति नहीं करने की नसीहत दे डाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस टीका-टिप्पणी कर रही है, ऐसे वक्त में ये नहीं किया जाना चाहिए।

खबरों की माने तो पटेल ने कहा, टेंडर देना राज्य सरकार के हाथ नहीं होता है, यह भारत का पेट्रोलियम मंत्रालय तय करता है। मुझे नहीं लगता कि कम अनुभव वाली कंपनियों को टेंडर दिया गया है, ऐसे समय में कांग्रेस को किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, मैं भी ऐसे समय में कुछ नहीं कह सकता।

उद्घाटन कार्यक्रम टलने के बाद अगली तारीख को लेकर सवाल भी उठ रहा है। इस संबंध में जोगाराम पटेल ने बताया कि एक बार फिर से नई तिथि घोषित की जाएगी और प्रधानमंत्री की अगुवाई में भव्य कार्यक्रम होगा।

pc- ndtv raj