Rajasthan: मोरपाल सुमन ने पार्टी नेताओं पर लगाया चुनाव हरवाने का आरोप, प्रदेशाध्यक्ष ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
- byShiv
- 03 Feb, 2026
इंटरेनट डेस्क। राजस्थान की अंता विधानसभा सीट से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन की वायरल चिट्ठी को लेकर भाजपा हरकत में आ गई है। खबरोें की माने तो प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी करके वायरल चिट्ठी में लगाए गए आरोपों पर मोरपाल सुमन से जवाब मांगा है। अंता उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन को नोटिस का तीन के अंदर जवाब देना होगा।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मोरपाल सुमन ने अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में मोरपाल सुमन बुरी तरह हार गए और तीसरे नंबर पर रहे थे। अपनी हार के बाद मोरपाल सुमन ने पार्टी को एक पत्र के जरिए अपनी हार के कारण बताए। पार्टी नेतृत्व को लिखे पत्र में मोरपाल सुमन ने कहा कि उनकी ही पार्टी के नेताओं और पदाधिकारी ने उन्हें चुनाव हरवा दिया।
इसके साथ ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पूरी टीम पर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर के बिजनेस पार्टनर मनोज शर्मा पर भी सवाल उठाए। इसके अलावा पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ काम करने और प्रमोद जैन भैया के समर्थन में वोट डलवाने के आरोप लगाए।
pc- navbharat






