Rajasthan: सांसद संजना जाटव और पूर्व मंत्री रेहाना रियाज को बड़ी जिम्मेदारी, अब इन प्रदेशों में कांग्रेस के लिए करेगी...
- byShiv
- 13 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान की दो महिला नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। धौलपुर-भरतपुर की सांसद संजना जाटव और पूर्व मंत्री रेहाना रियाज पर पार्टी ने भरोसा जताया हैं और उनके कंधो पर काम की जिम्मेदारी डाली है। सांसद संजना जाटव को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, वहीं पूर्व मंत्री रेहाना रियाज चिश्ती को महाराष्ट्र प्रभारी बनाया गया है।
प्रियंका गांधी की हैं करीबी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों महिला नेता प्रियंका गांधी की करीबी हैं। इसी के चलते दोनों को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दोनों महिला नेताओं को प्रभारी नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। मध्य प्रदेश प्रभारी के तौर पर सांसद संजना जाटव को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह सबसे कम उम्र की महिला सांसद हैं। जब संजना जाटव लोकसभा सांसद बनीं, तब उनकी उम्र 25 वर्ष थी। पहली बार जीतकर सांसद बनीं जाटव ने पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के शैलेंद्र सिंह को 51,983 वोटों से हराया था।
रियाज को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी
कांग्रेस की पूर्व मंत्री रेहाना रियाज पर भी कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा विश्वास जताया है। उन्हें महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। रेहाना रियाज चिश्ती गहलोत सरकार में महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके अलावा वह पूर्व मंत्री भी रही हैं। रियाज एआईसीसी में सचिव पद पर भी कार्यरत हैं।
pc- saahassamachar.in






