Rajasthan: नीट पेपर लीक मामला, कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव, मांगा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
- byShiv
- 21 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। नीट यूजी पेपर लीक को लेकर कांग्रेस नेताओं ओर कार्यकर्ता ने आज जयपुर में पैदल मार्च कर किया और प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इसमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा भी शामिल हुए।
जूली ने संबंध में एक ट्वीट किया और उन्होंने कहा कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, आमजन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव किया।
नीट पेपर लीक कांड में भाजपा का पदाधिकारी आरोपी है और सरकार उसे संरक्षण देने का काम कर रही है। यह देश के लाखों युवाओं के सपनों के साथ विश्वासघात है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस पार्टी युवाओं के हक और न्याय की इस लड़ाई को पूरी मजबूती और आक्रोश के साथ लड़ेगी। जब तक शिक्षा मंत्री अपना इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।
pc- sj





