Rajasthan: महिला आरक्षण पर डोटसरा ने कहा, सीएम ने दिल्ली से आई पर्ची पढ़कर सुना दी

इंटरनेट डेस्क। महिला आरक्षण विधेयक पर सीएम शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा तो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भी मैदान में उतर आए। महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा- कांग्रेस के बीच सियासत तेज है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद अब कांग्रेस के चीफ डोटासरा ने भी इस मामले को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोटासरा ने आरोप लगाया कि कि महिला आरक्षण बिल की आड़ में केंद्र सरकार देश में मनमर्जी से परिसीमन लागू करना चाहती थी जिसे विपक्ष ने समय रहते बेनकाब कर दिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो बिल सितंबर 2023 में ही संसद के दोनों सदनों में पारित हो गया था। उसे लागू क्यों नहीं किया 3 साल तक इसका नोटिफिकेशन क्यों जारी नहीं किया। डोटासरा के अनुसार, सरकार को किसी विशेषज्ञ ने सलाह दी थी कि जिस बिल में वे संशोधन करना चाहते हैं, वह तकनीकी रूप से अस्तित्व में ही नहीं है, जिसके बाद  मोदी सरकार ने 15 अप्रैल 2026 रात 11 बजे महिला आरक्षण बिल का बजट नोटिफिकेशन जारी किया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चलते चुनाव में कैसे फायदा ले सके इसके लिए इन्होंने एक षड्यंत्र रचा। इसके साथ ही डोटासरा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली से आई पर्ची पढ़ दी। उन्होंने पूरा भाषण देखकर पढ़ा।

pc- zoomnews.in