Rajasthan: महिला आरक्षण पर गहलोत ने कहा, पीएम ने अपने वक्तव्य में देशवासियों को भ्रमित करने की कोशिश की हैं

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से महिला आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी के वक्तव्य को लेकर भी बड़ी बात कही है। इस मामले में गहलोत ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण की सबसे बड़ी समर्थक है और यह कांग्रेस का ही विजन है। पिछले पच्चीस-तीस वर्षों में लाखों महिलाओं का ग्रासरूट पॉलिटिक्स में राजनीतिक तौर पर नेतृत्व करने का पूरा-पूरा श्रेय स्व. राजीव गांधी और कांग्रेस पार्टी को जाता है, जिन्होंने पंचायती राज और स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने की पहल की थी। यह राजीव गांधी का सपना था।

क्या बोले मोदी के लिए
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी इस मौके पर राजीव गांधी को याद करते और यूपीए सरकार के प्रयासों की बात करते, तो सदन में पक्ष-विपक्ष में अच्छा माहौल बनता, लेकिन मोदी ने अपने वक्तव्य में देशवासियों को भ्रमित करने की कोशिश की और यह जताने का प्रयास किया जैसे महिला आरक्षण का कांग्रेस सहित विपक्षी दल विरोध कर रहे हों, जबकि सत्य यह है कि महिला आरक्षण के सभी पक्षधर हैं।

जानकारी के अनुसार गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी के पास आज फिर मौका था कि वे पक्ष-विपक्ष को साथ लेकर चलते, लेकिन उन्होंने इस मौके का इस्तेमाल भी देशवासियों को मिसलीड करने के लिए किया। क्या प्रधानमंत्री ने इतने महत्वपूर्ण विषय पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से चर्चा की? महिला आरक्षण के खिलाफ कोई नहीं है, परन्तु इसकी आड़ में परिसीमन करने का प्रयास किया जा रहा है।

pc- indianexpress.com