Rajasthan: पायलट ने किसानों की दुर्दशा को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा-अन्नदाता और दुग्धदाता के हालात खराब

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट भीलवाड़ा के आसींद दौरे पर रहे। उन्होंने एक धर्म सभा को संबोधित किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने किसानों की दुर्दशा को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में अन्नदाता और दुग्धदाता के हालात खराब है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पायलट ने कहा कि आज देश के हालात किसी से छिपे हुए नहीं है, अन्नदाता व दुधदाताओं पर क्या गुजर रही है? किसी से छिपा नहीं है। सचिन पायलट ने कहा कि जनप्रतिनिधि जीते या हारे। जनता के बीच रहकर जन भावना के साथ काम करना चाहिए।

खबरों की माने तो टोंक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा पायलट को बहरूपिया व भगोड़ा बताने के सवाल पर पायलट ने कहा कि जैसा मैंने पहले भी कहा था कि कोई नेता मुझ पर क्या टिप्पणी करता है। मैं उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। मेरा एक ही मकसद एक राजनीतिक कार्यकर्ता के नाते मेरे दल और मेरी पार्टी को जो ढाई साल बाद प्रदेश में चुनाव होगा।सबको साथ लेकर हम काम करेंगे और राजस्थान में कांग्रेस का सरकार बनाएंगे।

pc-ndtv