Rajasthan: पीएम मोदी आज अजमेर में, एचपीवी वैक्सीन की करेंगे शुरूआत, प्रदेश को देंगे कई सौगाते

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 28 फरवरी को राजस्थान के हृदय स्थल अजमेर पहुंच रहे हैं, यहा पीएम मोदी सभा को तो संबोधित करेंगे ही साथ ही साथ लोगों को कई सौगाते भी देंगे। पीएम मोदी यहां से न केवल 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे, बल्कि देश की करोड़ों बेटियों की सेहत से जुड़ा एक ऐतिहासिक नेशनल मिशन भी लॉन्च करेंगे। कायड़ विश्राम स्थली पर होने वाली इस विशाल सभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

राजस्थान से होगा एचपीवी वैक्सीन का आगाज
खबरों की माने तो प्रधानमंत्री मोदी आज अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत के सबसे बड़े स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे। देश में हर साल करीब 1.25 लाख महिलाएं इस गंभीर बीमारी की चपेट में आती हैं और लगभग 75 हजार की मौत हो जाती है।

देंगे सौगाते

खबरों की माने तो इसके साथ ही आज राजस्थान के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नई उड़ान मिलने वाली है, पीएम मोदी कुल 16,686 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें सबसे खास है 1,207 करोड़ की लागत से बनने वाला बांदीकुई-जयपुर 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, जो सफर के समय को काफी कम कर देगा। इसके अलावा, जोधपुर में 1,243 करोड़ का एलिवेटेड रोड और जयपुर के सांगानेर में बनने वाला नया मार्ग शहरी यातायात को सुगम बनाएगा।

pc- BBC