Rajasthan: पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन, सीएम शर्मा और मुख्य सचिव आज लेंगे जायजा
- byShiv
- 13 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर रहंेगे। यहां पीएम मोदी बाड़मेर के पचपदरा में रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। वहीं, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास रविवार को डीजीपी राजीव शर्मा के साथ वंदे भारत ट्रेन से जोधपुर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
मुख्य सचिव लेंगे समीक्षा बैठक
मुख्य सचिव आज पचपदरा के लिए रवाना होकर परियोजना स्थल का निरीक्षण करेंगे। संबंधित अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकें करेंगे। मुख्य सचिव के इस दौरे को राज्य के औद्योगिक विकास, विशेषकर पचपदरा रिफाइनरी परियोजना की प्रगति से जोड़कर देखा जा रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी सोमवार को पचपदरा पहुंचेंगे और रिफाइनरी का निरीक्षण करेंगे। रिफाइनरी परियोजना को पश्चिमी राजस्थान के आर्थिक और औद्योगिक विकास की रीढ़ माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में रोजगार, निवेश और आधारभूत ढांचे को नई गति मिलने की उम्मीद है।
pc- jagran





