Rajasthan: नरेश मीणा पर पुलिस ने रखा चवन्नी का इनाम, पकड़ने के लिए छापेमारी जारी
- byShiv
- 07 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बारां जिले में किसानों की समस्याओं के साथ ही कई मुद्दों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले नरेश मीणा अब पुलिस के निशाने पर हैं। वन रेंज कार्यालय में मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे नरेश मीणा पर बारां पुलिस ने महज 25 पैसे यानी चवन्नी का इनाम घोषित किया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह इनाम आरोपी को पकड़वाने के लिए नहीं, बल्कि उसके सामाजिक और राजनीतिक कद को ठेस पहुंचाने के लिए रखा गया है।
खबरों की माने तो एक नवंबर के दिन नरेश मीणा ने नाहरगढ़ क्षेत्र में लोगों को संबोधित किया था। इसके बाद वे सैकड़ों समर्थकों के साथ नाहरगढ़ रेंज कार्यालय पहुंच गए. आरोप है कि वहां दफ्तर में घुसकर वनरक्षक प्रदीप सिंह और अन्य वनकर्मियों के साथ मारपीट की गई। सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए गए और वन विभाग की ओर से जब्त किया गया जनरेटर व अन्य सामान जबरन उठाकर ले गए। घटना के बाद वनकर्मियों की शिकायत पर नाहरगढ़ थाने में नरेश मीणा और उनके साथियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट और तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक कई समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी नरेश मीणा अभी भी फरार हैं।
pc- amar ujala






