Rajasthan: पंचायत राज चुनावों की तैयारियां अंतिम चरणों में, मार्च में हो सकती हैं घोषणा, 14,600 से ज़्यादा ग्राम पंचायतों में होंगे...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियों के बीच मार्च के पहले हफ्ते में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है। इसके साथ ही आरक्षण लागू करने और लॉटरी प्रक्रिया भी इसी महीने पूरी कर ली जाएगी। 

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, राज्य में पहले फेज में 14,600 से ज़्यादा ग्राम पंचायतों के चुनाव होंगे। इसके बाद पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव होंगे। कमीशन लेवल पर वोटर लिस्ट को फ़ाइनल किया जा रहा है, 

इसके बाद सूत्रों के अनुसार ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने के बाद सात दिन के भीतर आरक्षण का फॉर्मूला लागू कर दिया जाएगा। इसके तुरंत बाद सीटों की लॉटरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि यह पूरी प्रक्रिया मार्च महीने में ही पूरी कर ली जाएगी ताकि समय पर चुनाव कराए जा सकें। इसके बाद चुनावों की घोषणा मार्च में हो सकती हैं।

pc- zee news