Rajasthan: अलवर में प्रियंका गांधी का रोड़ शो, कहा- यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान के लिए 3 दिन का समय और शेष हैं। ऐसे में प्रचार प्रसार के लिए नेताओं के पास दो दिन का समय है। ऐसे में इस समय पर नेता लगातार प्रचार प्रसार करने में लगे है। राजस्थान में भी पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हैं और इस चुनाव के लिए प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज डटे हुए है। सोमवार को भी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अलवर में  रोड शो किया।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, वे संविधान इस तरह से बदला चाहते हैं कि लोगों को पता भी नहीं चले,इसलिए जनता का जागरूक रहना जरूरी है। प्रियंका गांधी ने कहा यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है। संविधान बदलने की बात इसलिए हो रही है,क्योंकि ये आपके अधिकार छीनना चाहते हैं। प्रियंका ने कहा, भाजपा के सांसद अलग-अलग प्रदेशों में कहते हैं कि अब हमारी सरकार आएगी तो संविधान को बदलेंगे।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा की मंच से मोदी संविधान की बात करते हैं, लेकिन अपने लोगों से कहते हैं कि जाओ और संविधान बदलने की बात बोलो। प्रियंका ने कहा, आस्था का प्रमाण त्याग होता है। सत्ता को पकड़ कर रखना नहीं होता है। देश में जो सरकार चल रही है वो सिर्फ अपने लिए और उधोगपति मित्रों के लिए काम कर रही है। बता दें की प्रियंका गांधी ने  अलवर में कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में करीब तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने अपनी समस्याओं को कांग्रेस पर लिखकर पर्ची प्रियंका की तरफ फेंकी।

pc- hindustan samachar