Rajasthan: पंजाब सरकार राजस्थान सरकार से वसूलेगी 1.44 लाख करोड़, जाने क्या हैं ये पूरा मामला

इंटरनेट डेस्क। पंजाब सरकार पानी का 66 साल का बकाया राजस्थान सरकार से वसूलने की तैयारी में है। जो 1.44 लाख करोड़ हो चुका है, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि पंजाब सरकार राजस्थान से 1960 से बिना शुल्क के पानी उपयोग के लिए 1.44 लाख करोड़ रुपये की राशि वसूलने का प्रयास करेगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में उन्होंने 1920 के त्रिपक्षीय समझौते का उल्लेख किया। मान ने कहा कि राजस्थान ने 1960 तक पंजाब को पानी के लिए रॉयल्टी दी, लेकिन इसके बाद यह भुगतान बंद कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान को या तो पंजाब के वैध बकाये का भुगतान जारी करना चाहिए या पानी लेना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने इस व्यवस्था के संबंध में 1920 के समझौते की समीक्षा की मांग भी की।

pc- etv bharat