Rajasthan: दरगाह की छत का मामला, कांग्रेस जयपुर शहर अध्यक्ष ने बालमुकुंद आचार्य पर FIR दर्ज करने की रखी मांग

इंटरनेट डेस्क। जयपुर के चांदपोल सब्जी मंडी के पास परकोटे में दरगाह की छत को लेकर महौल गर्माया हुआ है। यहां कंस्ट्रक्शन रुकवाने के बाद स्पेशल पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के दौरान जयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने विधायक बालमुकुंद आचार्य पर एफआईआर दर्ज करने की मांग रखी है। सुनील शर्मा ने कहा कि जिस तरह नगर निगम चुनाव से पहले जयपुर की गंगा-जमुनी तहजीब बिगाड़ने की कोशिश हो रही है, वो सही नहीं है।

मीडिया रिपोटर्स की माने ता सुुनील शर्मा ने कहा कि यह लोगों को भड़काने और एक धर्म के लोगों की भावनाएं आहत करने का काम है। उन्होंने कहा कि इस मामले में हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य पर एफआईआर होनी चाहिए और वह पुलिस से इसकी मांग भी करते हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो जयपुर के चांदपोल सर्किल के पास दरगाह की छत बनाने को लेकर रविवार को विवाद हो गया है। दरगाह की छत निर्माण कार्य के दौरान रविवार को हवामहल के विधायक बालमुकुंद आचार्य अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर स्थानीय विधायक अमीन कागजी भी मौके पर पहुंचे और विरोध किया। सूचना पर आए पुलिस के आला अधिकारी ने स्थिति को शांत कराया।

pc- ndtv raj