Rajasthan: सचिन पायलट ने कहा, गहलोत का स्नेह-लगाव उनके बेटे वैभव के साथ हैं उतना ही मेरे साथ भी है

इंटरनेट डेस्क। आज दौसा में राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता भी पहुंचे। सचिन पायलट ने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट को याद करते हुए कहा कि जो लोग पायलट साहब के साथ जुड़े हुए थे, आज भी उनके जीवन, उनके संघर्ष, उनकी संकल्प शक्ति और समाज सेवा के कार्यों को याद कर रहे हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पायलट ने अशोक गहलोत को लेकर भी कहा की मेरे प्रति इतना स्नेह है तो व्यक्तिगत बातों से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गहलोत का स्नेह लगाव जैसे उनके बेटे के साथ हैं वेसा ही मेरे साथ भी है। कांग्रेस की विचारधारा प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की है। पायलट ने कहा कि राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान के संदेश को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। 

राजस्थान की राजनीति में गहलोत-पायलट संबंधों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पायलट का यह बयान खास महत्व रखता है, क्योंकि उन्होंने टकराव की बजाय गहलोत के स्नेहपूर्ण संबोधन का उल्लेख करते हुए एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की है। 

pc- ndtv