Rajasthan: एसआई भर्ती परीक्षा-2021 होगी दोबारा से, पहले शामिल हो चुके हैं 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी ही होंगे शामिल
- byShiv
- 08 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 को निरस्त कर दिया है। बताया जा रहा हैं की यह भर्ती परीक्षा फिर से होगी, जिसकी रूपरेखा भी तय हो गई है। आरपीएससी अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू के मुताबिक, परीक्षा में केवल वे 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे।
जिन्होंने पहले आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्र दिए थे। 16 मई से अभ्यर्थियों को फॉर्म में सुधार का अवसर दिया जाएगा। इस दौरान जानकारी में आवश्यक सुधार के अलावा अपडेट भी कर सकेंगे। संशोधन प्रक्रिया 30 मई 2026 तक चलेगी, जिसमें मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और एड्रेस में बदलाव किया जा सकेगां।
आयोग ने साफ किया है कि आयु, आरक्षण और शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण 2021 के आवेदन के समय की स्थिति के आधार पर ही होगा। परीक्षा और प्रक्रिया में अगर किसी अभ्यर्थी को आवेदन में कोई बदलाव नहीं करना है। तब भी उसे एडिट मोड में जाकर ‘संशोधन की आवश्यकता नहीं वाली घोषणा और बायोमेट्रिक उपयोग की सहमति देनी होगी।
pc- aaj tak





