Rajasthan: जयपुर जिला कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद में लगे नेताओं के नाम के नारे, जिला अध्यक्ष ने कहा, राहुल गांधी, खरगे के नाम के लगाओं नारे
- byShiv
- 04 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनावों की तैयारी शुरू हो चुकी है और कार्यकर्ताओं की नेताओं के साथ मुलाकाते भी शुरू हो चुकी है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की नसीहत के बाद जयपुर में आयोजित जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में नेताओं के नाम के नारे लगे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई और कहा कि नारे केवल कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के ही लगाए जाएं।
जिलाध्यक्ष ने दी नसीहत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के पीसीसी पहुंचने पर बाहर काफी देर तक उनके समर्थन में नारे लगाए गए। इसके बाद संवाद कार्यक्रम में भी नेताओं के नाम के नारे लगने लगे। इसे देखते हुए सुनील शर्मा ने कार्यकर्ताओं को रोकते हुए कहा कि नारे सिर्फ कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के ही लगेंगे।
केवल पार्टी के नारे लगाए
खबरों की माने तो विधायक रफीक खान भी खड़े हुए और कहा कि व्यक्तियों के नारे लगाने के बजाय केवल कांग्रेस पार्टी के नारे लगाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इनके अलावा किसी अन्य नेता के नारे नहीं लगेंगे, नेताओं की फटकार के बाद कार्यकर्ता भी चौंक गए।
pc- www.gyanvihar.org






