Rajasthan: खेल मंत्री ने कहा प्रदेश में होगी 840 कोच की भर्ती, वित्त विभाग से मिली मंजूरी
- byShiv
- 09 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होने वाला है। ऐसे में राजस्थान में खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए खेल विभाग में लंबे समय बाद बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विधानसभा में जानकारी दी कि विभाग में 140 स्थायी और 700 अस्थायी कोच की भर्ती की जाएगी।
निर्दलीय विधायक युनूस खान के सवाल के जवाब में मंत्री राठौड़ ने बताया कि खेल विभाग में साल 2012 के बाद पहली बार कोचों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि 140 स्थायी कोचों की भर्ती के लिए वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है, और कर्मचारी चयन बोर्ड आगे की कार्रवाई कर रहा है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा 700 अस्थायी कोच भी नियुक्त किए जाएंगे। इससे प्रदेश के अधिकांश खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर कोच उपलब्ध हो सकेंगे, और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल पाएगा।
pc- news18






